सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश को लेकर श्री राम सेना ने सौंपा ज्ञापन
पांच दिवस के अंदर ऐसा नहीं किया गया तो श्री राम सेना के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा : राम सेना
CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, नगर में घूम रहे गोवंश को लेकर आज मैहर श्री राम सेना ने नगर पालिका अध्यक्ष पति संतोष सोनी को ज्ञापन सौंपा है जिसमें श्री राम सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा कहां गया की सड़कों पर घूम रहे हैं गोवंश के कारण आए दिन वाहनों से टकराकर दुर्घटनाएं हो रही है एवं गाड़ियों से टकराकर हर दिन कई गोवंश घायल हो रहे है और मर रहे हैं जिसको लेकर श्री राम सेना के द्वारा ज्ञापन देते हुए अध्यक्ष पति से घूम रहे आवारा पशुओं को गौशाला में पहुचाए जाने की बात कही गई और श्री राम सेना द्वारा कहा गया कि यदि पांच दिवस के अंदर ऐसा नहीं किया गया तो श्री राम सेना के द्वारा इस विषय को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से श्री राम सेना प्रांत मंत्री शिवम सिब्बू पांडे पंकज गुप्ता सत्यम पयासी सागर साकेत विपिन कुशवाहा शिवा साकेत सचिन विश्वकर्मा एवं श्री राम सेना के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे.