Madhya Pradesh
शिवपुरी ने यातायात पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए चलाया गया अभियान, 50 दिन चलेगा अभियान
CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS
शिवपुरी, शिवपुरी शहर में हाइकोर्ट के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही शुरू कर दी है यातायात पुलिस के द्वारा 20 नवंबर से वाहनों पर चालानी कार्यवाही करना शुरू कर दिया है जो अगले 50 दिनों तक चलेगी यातायात पुलिस के द्वारा माधव चौक, गुना बायपास, पोहरी चौराहा और ग्वालियर बायपास पर वाहनों का चेकिंग अभियान चलाकर आज वाहन चालकों के चालान काटे गए जिसमें दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी ,हेलमेट, लाइसेंस और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट ना लगाने पर चालानी कार्यवाही की गई जिससे जनता यातायात के नियमों का पूर्णतः पालन करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके.