CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

शेओहर, शिवहर में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद गुरुवार को जिले के पुलिस कप्तान अनंत कुमार राय अचानक दर्जनों थानों में औचक निरीक्षक के लिए पहुंच गये। एसपी के अचानक थाने में पहुंचने से पुलिस पदाधिकारी और जवानों के बीच हड़कंप मच गया। 
एसपी अंनत कुमार राय ने बताया कि जिले के नगर थाना शिवहर, श्यामपुर भटहां थाना, पिपराही थाना, पुरनहिया थाना, महिला थाना, एसएसी/एसटी थाना व हिरम्मा थाना कुल 07 थाना का आज उन्होंने औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में थाने में रखे कई फाइलों की जांच की। जिसके बाद थानेदार को सख्त  निर्देश दिया कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी क्षेत्र में रहेंगे। क्षेत्र में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मी की भी जांच की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में कई पुलिस कर्मी पर गाज गिरने की संभावना है। एसपी ने थानेदार को निर्देश दिया कि जो भी फरार अपराधी हैं उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। थाना स्तर पर आम जनता की समस्या अधिक से अधिक सुनी जाए। इस दौरान एसडीपीओ अनिल कुमार भी मौजूद थे।