CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

पटना, बिहार में ठंड से लोगों को अभी राहत मिलने वाली नहीं है, इसे लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है, पछुआ हवा के प्रभाव से लोगों की परेशानी और बढ़ने वाली है। आज गुरुवार से पटना सहित कई जिलों में कनकनी बढ़ेगी, वहीं दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन सुबह-शाम कोहरे और ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा,"मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को पांच जिलों में शीतलहर और दस जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि शीत दिवस वाले जिलों में सीतामढ़ी, सारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी और शिवहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, मधुबनी, बेगूसराय और पूर्वी बिहार के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।बीते 24 घंटों के अंदर राज्य में सबसे ठंडा डेहरी रहा, जिसका न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है। उधर बंगाल की खाड़ी की वजह से नमी का प्रवाह भी लगातार हो रहा है, पछुआ हवा की वजह कनकनी बढ़ेगी।