रक्तदान में कभी पीछे नहीं रहे दमोह के शीतेश जैन
एक बार फिर रक्तदान कर की मरीज की सहायता
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, मिशन अस्पताल दमोह में भर्ती चौपरा निवासी पुष्पा सोनी जी के लिए रेयर ब्लड ग्रुप ए नेगेटिव A - ब्लड की आवश्यकता की जानकारी मरीज के परिजनों का फोन पर प्राप्त होने के पश्चात शासकीय अस्पताल पहुँच कर शीतेश जैन ने रक्तदान किया। शीतेश जैन कई वर्षों से रक्तदान करते आ रहे है, आज उन्होंने 29 वी बार रक्तदान किया है । उन्होंने रक्तदान के समय बताया कि रेयर ग्रुप होने के कारण लोगो को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर कठिनाई का सामना करना पड़ता है, ऐसे में वह रक्तदाता जिनका रेयर ग्रुप है वह रक्तदान कर लोगो की सहायता करते है । उनका कहना हे की भगवान ने उन्हें रेयर ग्रुप तो दिया ही साथ ही इतनी हिम्मत और संबल प्रदान किया हे जिससे रक्तदान कर पाते हे। मेरी माँ पिता जी और मेरी पत्नी रक्तदान करने पर मुझे सपोर्ट करते हे ,और भगवान से यह भी प्रार्थना करते हे की किसी को रक्त की आवश्यकता ना पड़े। शीतेश जैन ने कहा की जब मरीज बीमार पड़ता हे और उसे रक्त की आवश्यकता पड़ती हे तो उसकी पूर्ति मरीज के सामाजिक सम्पर्क जैसे परिजन, रिश्तेदार, पड़ोसी और दोस्तों के माध्यम से इसकी पूर्ति होती रहे तो रक्त की कमी नहीं होगी। हम सभी को चाहिए की हम अपने परिचितों को आवश्यकता पड़ने पर जरूर रक्तदान करें। खास तौर पर युवाओ को आगे आकर निरंतर समय समय पर रक्तदान करते रहे जिससे रक्त की कमी ना हो । इस अवसर पर रक्तदान समिति सदस्य जो निरंतर रक्तदान करते रहते हे और लोगो को रक्तदान के प्रति प्रेरित करते रहे हे रक्तदानी दीपक जैन ए प्लस एवं परिवर्तन हेल्थ एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी NGO के प्रमुख धीरज कुमार ने उपस्तिथ रहकर सम्बल बढ़ाया।