CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

शिवहर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नूरी बेगम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि डबल इंजन सरकार मतलब बेरोजगारी पर डबल मार।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष नूरी बेगम ने कहा है कि आज बेरोजगारी की बीमारी से पूरा देश के युवा ग्रसित है।

उन्होंने कहा है कि देश में न्यूनतम योग्यता वाले पदों के लिए भी ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी धारकों को लाइन लगाकर खड़ा कर दिया है। पहले तो भर्ती निकलने एक सपना है। भर्ती निकले तो पेपर लीक, पेपर हुआ तो नतीजा का पता नहीं और लंबे इंतजार के बाद रिजल्ट आने पर भी अक्सर भर्ती के लिए अदालत का चक्कर लगाना पड़ता है।

उन्होंने बताया है कि केंद्र सरकार के निराशा की इस चक्रव्यूह में फंसा छात्र अवसाद का शिकार होकर टूट रहा है। उन्होंने बताया और इन सब से व्यथित होकर जब वह अपनी मांगों लेकर सड़क पर निकले तो मिलती है उसे पुलिस की लाठियां।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी इस सबसे छुटकारा दिलाने को लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने भी स्पष्ट किया है कि छात्रों के लिए नौकरी सिर्फ आय का साधन नहीं बल्कि अपने परिवार का जीवन बदल देने का सपना है। और इस सपना के टूटने के साथ पूरा परिवार की आस टूट जाती है।

नूरी बेगम ने बताया है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस की नीतियां युवाओं के सपनों के साथ न्याय करेगी। हम उनकी तपस्या व्यर्थ नहीं जाने देंगे। और देश में कांग्रेस शासन लायेंगे।