शाजापुर सायबर सेल ने धुंध निकले गुम हुए 105 स्मार्ट मोबाईल
पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में आवेदकों को मोबाईल फोन लौटाए
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, गुम हुए 105 स्मार्ट मोबाईल को तलाश कर सायबर सेल ने पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में आवेदकों को लौटाने की कार्रवाई की। लौटाए गए मोबाईल फोन की कीमत करीब 16 लाख रुपये है। जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत रहने वाले नागरिकों के मोबाईल किसी न किसी कारण से कहीं गुम हो गए थे या गिर गए थे। ऐसे में पीडि़त मोबाईल धारकों द्वारा शाजापुर सायबर सेल को गुम मोबाईल खोजने हेतु आवेदन पत्र दिए गए थे, जिस पर से पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपालसिंह राजपूत के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल के मार्गदर्शन में गुम हुए मोबाईलों की सर्चिंग शुरू की गई और सायबर सेल द्वारा वर्ष 2022-2024 में गुम मोबाईल के आवेदन में संबंधित थाने की मदद से प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 105 नग मोबाईल कीमत लगभग 16 लाख रुपये बरामद कर शनिवार को विभिन्न आवेदकों को लौटाए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उक्त मोबाईल अधिकतर साप्ताहिक बाजार में लापरवाही से गिरने, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भूलने एवं आवागमन के समय जेब से गिरने से गुम हुए थे। साइबर टीम द्वारा पुलिस लगातार सर्चिंग कर गुम मोबाईल प्रदेश के विभिन्न जिलों से बरामद किए। मोबाईल खोजने में सायबर सेल प्रभारी प्रआर विकास तिवारी, आ राजेश दांगी, आर अनिल सक्सेना एवं आर घनश्याम राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि गांव-शहर में लगने वाले सासाहिक बाजार एवं अन्य व्यस्ततम क्षेत्रों में मोबाईल फोन सावधानी पूर्वक सुरक्षित रखें। खासकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मोबाईल फोन उपर सामने वाली जेब में रखने के दौरान सतर्कता बरतें।