CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, अक्सर देखने में मिलता है की पुलिस से मदद मांगने में लोग कतराते है क्यकि किसी भी घटना के बाद ही पुलिस आती है ऐसा अब फिल्मो में भी देखा जा रहा लेकिन शहडोल की पुलिस लगातार काम पे कमाल किये जा रही है जिसके चलते शहडोल की लोकल पब्लिक का काम लेकिन बाहरी राहगीरों के लिए पुलिस सेवा किसी वरदान से से काम नहीं जो आधी रात सुनसान जंगल में मशीहा बनकर पहुंच गयी।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से छत्तीसगढ़ के कोरबा जा रहे एक परिवार के लिए उस समय मुसीबत खड़ी हो गई ज़ब वह शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे। इस दौरान सिंहपुर के आगे सूनसान जंगल मे रात्रि लगभग 3 बजे अचानक उनकी गाड़ी खराब हो गई। गाड़ी चालू करने काफी कोशिश की गई लेकिन वह स्टार्ट नही हुईं। आधी रात और घने जंगल के बीच उन्हें डर का भी अहसास हो रहा था कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाए। इसके बाद परिवार के मुखिया विकास दुबे ने रात्रि मे मदद के लिए अपने कई परिचितों को उत्तर प्रदेश मे फोन लगाया लेकिन किसी से ऐसी लिंक नही मिल पाई जो मीलों दूर मध्यप्रदेश के शहडोल जिले मे उनकी मदद कर सके। इसके बाद किसी परिचित ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस की डायल 100 सेवा लोगो के मदद के चलती हैँ। इसके बाद श्री शुक्ला ने डायल 100 मे काल कर अपनी परेशानी साझा की। लोकेशन के हिसाब से फिर सिंहपुर थाना क्षेत्र की डायल 100 तक इसका पॉइंट आया। जिसके बाद तुरंत बिना देरी किए ड्यूटी मे तैनात सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्र सिँह व पायलट कमल कान्त मिश्रा मौके पर रवाना हो गए।
जैसे ही पीड़ित परिवार को सूनसान जंगल मे पुलिस का वाहन आता दिखाई दिया उन्होंने राहत की सांस ली। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बिना देरी किए बिगड़े वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराते हुए उक्त परिवार के लिए एक किराए के वाहन की व्यवस्था कराई। जिसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस और मौके पर पहुंचेंगे पुलिस कर्मियों को ह्रदय से साधुवाद देते हुए परिवार के लोग कोरबा के लोए रवाना हो गए।