शहडोल संभाग कमिश्नर बी.एस. जामोद ने कहा
निर्वाचन कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ करें, सभी अधिकारी, कर्मचारी आर्दश आचरण संहिता का पालन करें
CURATED BY – Mohd Muneer | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद ने आज कमिश्नर कार्यायल में अपना पदभार ग्रहण किया तथा अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कमिश्नर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयेाग द्वारा लोक सभा निर्वाचन 2024 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होनें कहा कि हम सभी की चुनौती सफल रूप से चुनाव संपन्न कराना है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी कर्मचारी निर्वाचन कार्याे को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्यों के साथ-साथ विभागीय कार्य भी सतत रूप से चालू रहना चाहिए। विभागीय कार्यो में किसी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न नहीं होना चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए कोई भी शासकीय अधिकारी कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगें।
इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, उपायुक्त आदिवासी विकास श्रीमती ऊषा सिंह, संयुक्त संचालक शिक्षा सहदेव मरावी, संयुक्त संचालक कृषि जेएस पेन्द्राम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ए.के.लाल, एवं अन्य विभागीय अधिकारी, उपस्थित रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड