दूसरे धर्म की लड़की को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
इंकार करने पर कराया मामला दर्ज
मुंगेर, मुंगेर में एक युवक ने मुस्लिम लड़की (22) से पहले प्रेम का नाटक किया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब एक साल तक उसका यौन शोषन किया। जब लड़की गर्भवती हो गई तो लड़के पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। आरोपी शादी के नाम पर लगातार टाल-मटोल करता रहा। इस दौरान लड़की आठ महीने की गर्भवती हो गई। मामला गंभीर होते देख पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन जमालपुर थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषन करने का मामला दर्ज कराया। मामला जमालपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी युवक छोटी केशोपुर मोहल्ला निवासी नीतीश कुमार उर्फ गोलू कुमार है।
मामला दर्ज होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले को लेकर जमालपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि एक मुस्लिम लड़की ने छोटी केशोपुर निवासी नीतीश कुमार उर्फ गोलू पर शादी का झांसा देकर यौन शोषन करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नीतीश कुमार उर्फ गोलू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।