शाजापुर में विकास यात्रा का सातवा दिन
वार्ड क्रमांक 9, 10, 11, व 12 में यात्रा झण्डा वंदन व कन्या पूजन कर यात्रा हुई प्रारंभ
Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, शाजापुर में विकास यात्रा के सातवे दिन वार्ड क्रमांक 9, 10, 11, व 12 में यात्रा झण्डा वंदन व कन्या पूजन कर प्रारंभ हुई। यात्रा के दौरान नशा मुक्ति, स्वच्छता, ओर प्लास्टिक मुक्त व पर्यावरण स्वच्छता की शपथ भी दिलाई व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं एवं सरकार की विकास योजनाओं के बारे में स्थानीय नागरिकों व हितग्राहियों से संवाद भी किया व दिव्यांगजनो को इलेक्टानिक ट्राईसिकल वितरण किया गया एवं मजदूर पेंशन डायरिया हितग्राहियों को प्रदान की गई इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्री प्रेमजी जैन उपाध्यक्ष सन्तोष जी जोशी, यात्रा प्रभारी भाजपा जिलाउपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी नगर अध्यक्ष नवीन राठौर ,सह यात्रा प्रभारी शीतल भावसार, पूर्व नपा उपाध्यक्ष रामचंद्र जी भावसार,पूर्व पार्षद धरम जी जैन , बद्रीप्रसाद जी वर्मा सहित भाजपा जिला पदाधिकारी पार्षद गण व समस्त कार्यकर्ता व अधिकारीगण मौजूद थे।