CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS 

सतना, सतना सेवा संकल्प वस्त्र बैंक के 98वें वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीणा की उपस्थिति में सेवा संकल्प के पदाधिकारियों की नि:स्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन पिछले 15 वर्षों से अनवरत रूप से जरूरतमंदों की सहायता कर रहा है।
श्री मीणा ने कहा, "जिस तरह से सेवा संकल्प गरीब और वंचित वर्ग के लिए कपड़ों की व्यवस्था कर रहा है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। गरीबों के चेहरों पर खुशी देखकर मन आनंद से भर जाता है।"
कार्यक्रम के दौरान 377 जोड़ी कपड़े वितरित किए गए, जिनमें पैंट, शर्ट, सलवार-सूट, जैकेट और गर्म कपड़े शामिल थे। इन वस्त्रों को पाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सेवा संकल्प के सदस्यों ने इस अवसर पर बताया कि उनका उद्देश्य समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सहारा देना है। उन्होंने बताया कि यह सेवा सामाजिक बंधुओं के सहयोग से ही संभव हो पाई है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाजसेवक और लाभार्थी उपस्थित रहे। यह आयोजन सेवा और समर्पण की मिसाल बनकर उभरा।
इस दौरान गोविंद बड़ेरिया सुरेश बड़ेरिया राजकुमार शुक्ला पी डी कूचियां श्याम लाल गुप्ता श्यामू कामता पांडेय शिव पटेल अन्नू अग्रवाल खुशबू पांडेय उपस्थित रहे।