Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन मार्ग पर स्थित ग्राम गुणावद के समीप आयशर वाहन से आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब की बडी खेप को जप्‍त किया है। उक्त वाहन में रखी पेटियों को गेंहू भरने वाले बारदान से छुपाकर रखा गया था, जिसे हटाने के बाद अंदर विभाग की टीम को पेटियां नजर आई, हालांकि कार्यवाही यहीं तक नहीं रुकी। इसके बाद अंदर एक लोहे का पार्टिशन भी बनारखा था, जिसे शुक्रवार सुबह 10 बजे खोलने की कार्यवाही की गई। विभाग की टीम ने वाहन के चालक धर्मेंद्र पिता निर्भय सिंह निवासी गंधवानी को अरेस्ट किया हैं, जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

दरअसल शराब दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया के बाद जिला कंट्रोल रुम पर सहायक आबकारी आयुक्त विक्रम दीप सांगर द्वारा जिले के सभी वृत अधिकारियों की बैठक ली थी। जिसमें प्रतिदिन होटल, ढाबो पर चैकिंग अभियान चलाने व अन्य जिलों से आ रही अवैध शराब को लेकर कार्यवाही के निर्देश दिए थे, इसी कडी में शुक्रवार अल सुबह वृत सागौर टीम को इंदौर तरफ से आयशर वाहन से शराब आने की सूचना मिली। जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने गुणावद के समीप नाकेबंदी की, इस दौरान क्षेञ से गुजर रहे सभी वाहनों को चैक करना शुरु किया गया। सुबह करीब 4 बजे एक आयशर वाहन जिस में गेंहू के खाली बारदान रखे हुए थे, जिसमें चढकर जब आबकारी विभाग के जवान ने देखा तो बारदान के नीचे पे‍टी नजर आई। ऐसे में आशंका के चलते आयशर वाहन को साइड में खडा करवाकर और अधिक बारदान हटाए तो नीचे बडी मात्रा में पेटियां मिली।