CURATED BY – MAHAVIR JAIN | CITYCHIEFNEWS

इंदौर, रविवार को आयोजित दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जीनीयस की दूसरी साधारण सभा तू खींच मेरी फोटो (एक्सप्रेस योरसेल्फ) और छूलो आसमान( म्यूजिकल नाइट) थीम पर हातोद स्थित फ़िल्म सिटी पर आयोजित की गई आयोजन के मुख्य संयोजक महावीर जैन , जितेंद्र पोरवाल, अभिषेक जैन बताया की मीटिंग को पांच संयोजको ने मिलकर एक अनूठी पर संयोजित किया था मीटिंग के दौरान थीम पर आधरित प्रतियोगिताए रखी गई जिसमें सभी कपल्स को फिल्म सिटी में स्थित सेल्फी पॉइंटस पर फोटो खींचकर कोलाज बनाकर एवं एक रील बनाकर सेंड करना था साथ ही म्यूजिकल नाइट प्रितियोगिता दौरान सिंगिंग प्रतियोगिता भी रखी गई थी जिसमें 30 से भी प्रितिभागीयो  ने अपनी आवाज का जलवा बिखेरा
आयोजन प्रमुख ऋतु जैन,भावना जैन, रानू पोरवाल, दीपिका जैन ,किरण पाटनी ने विस्तार से बताया कि रविवार 25 फरवरी को पूरे देश में आचार्य विद्यासागर जी महाराज की वीनियांजलि सभा का आयोजन रखे गए थे  उसी के मद्देनजर  जीनियस ग्रुप  द्वारा भी परम पूज्य आचार्य संत शिरोमणि 108 श्री विद्यासागर जी महाराज की विनियंजली सभा मीटिंग की शुरुवात के पूर्व रखी गई गुरुदेव की तस्वीर का चित्र अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया विनयांजलि  सभा में सभी ने अपने विचार रखें ओर  2 मिनट का मौन रख गुरुदेव के तप, त्याग ओर तपस्या ओर उनके द्वार  बताए गए पद चिन्हों पर चलने का सभी ने प्रण लिया
मीटिंग के दौरान कपल गेम्स  कॉम्पिटिशन भी रखी गई जिसमें सभी सदस्यों  ने भाग लिया.. पूरा जीनियस ग्रुप परिवार पिछले कई दिनों से इस कॉम्पिटिशन को लेकर उत्साहित था.. सभी ने बढ़-चढ़कर पूरे उत्साह के साथ सभी प्रतियोगिताओ में भाग लिया.. सभी  प्रतिभागी फोटो शूट के दौरान  कई पोशाक में तैयार होकर फ़ोटो शूट करते नजर आए साथ ही म्यूजिकल नाईट में सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही सु मधुर आवाज  एक से  बढ़कर एक  रोमांटिक सांग्स सभी श्रोताओ का मन मोह लिया आयोजन में प्रमुख रूप से ग्रुप संस्थापक संरक्षक विजय बड़जात्या ,अक्षय कासलीवाल का मार्गदर्शन व टी.के वेद,शरद वेद ,संजय बड़जात्या,  बरखा बड़जात्या,विजय अजमेरा विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल  संचालन ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महावीर जैन ने किया एवं आभार ग्रुप अध्यक्ष संजय बड़जात्या ने माना।