CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

शिवहर, जिले में 25 मई को होने वाली लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु शिवहर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकल गया.वहीं एसडीपीओ अनिल कुमार ने अपील करते हुए कहा  की सभी मतदातागण 25 मई को होने वाली लोकसभा निर्वाचन चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करें एवं किसी भी तरह के प्रलोभन में ना आए.साथ ही प्रशासन को मदद करें. मौके पर नगर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, शिवहर फतेहपुर थाना अध्यक्ष जसीम अंसारी, एसआई महावीर कुमार, एसआई लालदेव राम एवं अन्य पुलिस गन मौजूद रहे.