स्कूल के नौ निहाल की जान से खिलवाड़ करते स्कूल पिक एंड ड्राप वेन स्कूल प्रशासन नही दे रहा ध्यान
जैतहरी के ग्लोबल पब्लिक और सरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल का है मामला
CURATED BY – YASHPAL SINGH JAT | CITYCHIEFNEWS
अनुपपुर, अनुपपुर जैतहरी के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे जिस वेन में स्कूल आते जाते है उनकी हालत इतनी गंभीर है की वे चंद मुनाफे के लिए मैजिक गाड़ी जिसकी क्षमता ज्यादा से ज्यादा 10 या 12 लोगो की होती है उसमे कमसे कम 30बच्चे लाते ले जाते नजर आते है ये स्कूल के नौ निहाल मैजिक के गेट पर लटके हुए भी अपना स्कूल से घर और घर से स्कूल का सफर तय करते है जिससे कभी भी कोई भी अनुचित घटना हो सकती है ।इस बारे में जब स्कूल प्रशासन से बात की तो स्कूल प्रशासन अपना पल्ला झाड़ते हुए बच्चो के अभिभावक को ही इसके जिमेदार ठहराने लगे स्कूल प्रशासन का कहना है की हमारे स्कूल के वाहन नही है ये प्राइवेट वाहन है ये क्या करते है इसकी जबाबदारी हमारी नही है आपने। बताया है तो हम उन्हे समझा देंगे , क्या स्कूल प्रशासन की जबबदारी सिर्फ बच्चो के स्कूल में रहने तक की है या इसकी भी जबाबदारी है ये बच्चे स्कूल से सही सलामत अपने घर भी पहुंच जाए ।। स्कूल प्रशासन से बात करने के दौरान ये भी पता लगा की कुछ दिनों पहले एक बच्चा ऐसी ही एक मैजिक से गिर गया था ।।। कृपया पुलिस प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए इन स्कूल वाहनों कार्यवाही करे और दुबारा इस तरह ये बच्चो के जान से खिलवाड़ न कर सके इसका भी ध्यान रखे , एवम माननीय कलेक्टर सर से भी ये अनुरोध है की इस तरह बच्चो के वाहनों में ओवर लोडिंग न हो इस पर संज्ञान लेते हुए इसके लिए जो जो जिम्मेदार है उन पर कड़ी कार्यवाही करे।