कटनी में सनातन चेतना मंच ने किया प्रदर्शन
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
बंगला देश में रह रहे अल्पसंख्यक हिन्दू बौद्ध ईसाई समुदाय के लोगों पर हो रहे अत्याचार को लेकर आज कटनी में सनातन चेतना मंच के सैकड़ों लोगों ने एक विशाल रैली निकालकर जिला कलेक्टर का घेराव कर ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
सनातन चेतना मंच के डॉक्टर अमित साहू ने बताया कि बांग्लादेश में हुई तख्ता पलट के बाद वहां का माहौल बदल गया है वहां पर रह रहे अल्संख्यक हिंदुओं के मंदिर बौद्ध ईसाई धर्म के मंदिर गिरजाघर तोड़े जा रहे है,लोगों के घरों पर लूटपाट मची है दुकानों पर आग लगा कर जला दी गई है वही साथ ही 252 हिन्दू पुलिस अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है वही हिन्दू लड़की को जबरन धर्मांतरण कर आतंकी संगठन में शामिल किया जा रहा है जिसको लेकर आज भारत की महामहिम के नाम ज्ञापन दिया है, वही डिप्टी कलेक्टर ने सनातन चेतना मंच के ज्ञापन को सुना और महामहिम के नाम ज्ञापन को लिया।