किराना दुकान के सामने अवैध शराब की विक्री
मुखबिर की सूचना पुलिस ने जप्त की 81 पाव अवैध शराब जप्त
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह | सिंग्रामपुर, जबेरा थाने की सिंग्रामपुर चौकी के ग्राम कोंडाकला में किराना दुकान के सामने अवैध शराब की विक्री हो रही थी जिसकी सूचना मुखबिर के द्वारा सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढ़े को मिलते ही पुलिस बल के साथ छापामार कार्यवाही की गई तो आरोपी कमल पिता रामलाल राय उम्र 23 वर्ष निवासी कोंडाकला के कब्जे से 43 पावर लाल मसाला एवं 38 पावर प्लेन शराब जप्त की गई जिसकी कीमत करीब 8100 रु बताई जाती है सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढ़े ने बताया पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में एसडीओपी तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी जबेरा के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ यह कार्यवाही की गई आरोपी कमल राय के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढ़े सहायक उप निरीक्षक रवि शंकर डीम्हा प्रधान आरक्षक रणधीर जालम राम मनोहर अजय महिला आरक्षक स्वाती सारिका एनआरएस गुलाब धर्मेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।