साथी हाथ बढ़ाना गीत की धुन पर कार्य करते हुए संकल्प लिया बेलाताल होगा बेमिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बेलाताल की हुई सफाई
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, जल और जल स्रोतों की संरक्षण का संदेश देने के लिए एक आवाज के साथ हजारों हाथ उठे जिन्होंने लगभग 2 घंटे से अधिक श्रमदान किया। साथी हाथ बढ़ाना गीत की धुन पर कार्य करते हुए संकल्प लिया बेलाताल होगा बेमिसाल।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप दमोह विधायक जयंत मलैया सहित जनप्रतिनिधि, आमजन विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं संगठन स्कूली छात्र, मातृशक्ति विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आज जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रातः 7 बजे से सफाई अभियान बेलाताल में चलाया, जो कि शहर के मध्य स्थित है शहर की शान है, सभी लोगों ने सफाई में अपनी भागीदारी कर शहर के लोगों को एक संदेश दिया कि यह हृदय स्थल पर स्थित बेलाताल हमारी आन-बान और शान है, यहां पर ऐसे लोग काम कर रहे थे जो की कभी इस तरह के काम करते नहीं देखे जाते हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री की एक अपील पर जिले में कुआ, बावड़ी, तालाबों की साफ-सफाई जल संवर्धन के कार्य लगातार हो रहे हैं, आज बेलाताल का नजारा ही कुछ ऐसा था कि हर आदमी जोश में काम कर रहा था, गंदगी को उठाकर फाबड़ो के माध्यम से ट्रैक्टरों पर भेजा जा रहा था। इस कार्य को देखकर निश्चित ही लगता है कि अब यह बेलाताल साफ सुथरा और स्वच्छ होगा। इस दौरान दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया, जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर , विभिन्न समाजसेवी, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, एनसीसी, एनएसएस, अधिकारियो-कर्मचारियो ने एक साथ हाथ बढ़ाते हुए पवित्र कार्य में सहभागी बने।
इस अवसर पर पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा प्रदेश के सभी जगह पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया है। जितने भी जल स्रोत है उनको संरक्षित किया जाए, उनका उन्नयन किया जाए। इसी तारतम्य में बेलाताल की सफाई की जा रही हैं, यह कार्यक्रम लगातार चल रहा है, लोगों ने बहुत जबरदस्त सहभागिता निभाई है। यदि कुछ दिन तक बारिश नहीं होती है तो यह पूरा तालाब साफ हो जाएगा और यह निश्चित रूप से सभी लोगों की बड़ी उपलब्धि होगी।
उन्होंने जनमानस को संदेश देते हुए कहा जहां पर भी जल स्रोत है उनको संरक्षित रखने का काम करें, यह हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है। जयंत मलैया ने कहा करीब 30-32 साल पहले मैंने बेलाताल, फुटेरा तालाब और पुरैना तालाब तीनों तालाबों का गहरीकरण कराया था उसी समय घाट बने थे और पिचिंग भी हुई थी।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर 5 जून से 16 जून चलाया जा रहा है, इस अभियान का आज आखिरी दिन है, इस अभियान के आखिरी दिन को एक ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए बेलाताल में सफाई अभियान चलाया गया है, बेलाताल में एक तरफ पोकलेन मशीनों और जेसीबी मशीनों से गाद निकालने का काम हो रहा है और दूसरी तरफ शहर के जनमानस ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जन भागीदारी से श्रम-परिश्रम करके तालाब के घाट से कचरा, खाद, पॉलिथीन निकालने का काम किया है। उन्होंने कहा आज मुझे बहुत खुशी है यहां पर जिले के जनप्रतिनिधि, सभी समाजों के लोग, सभी संगठनों के लोग, आम जनता, पर्यावरण प्रेमी एकत्रित हुए हैं। आज लगभग 2 घंटे का सफाई अभियान चलाया है।
कलेक्टर ने जिला प्रशासन की ओर से जिले की जनमानस, सामाजिक संगठनों, धार्मिक-आध्यात्मिक संगठनों को धन्यवाद देते हुए कहा आप लोग इतनी बड़ी संख्या में जुटे और यहां पर सफाई का काम किया है। आगे हमारा काम यह है कि बेलाताल बेमिसाल बने, अभी जो कारवा शुरू हुआ है, वह रुकना नहीं चाहिए इसके लिए सबसे पहले हम मशीनों के माध्यम से और मैनपॉवर के माध्यम से जितनी सफाई यहां पर कर सकते हैं तेजी से करायेंगे, ताकि आने वाली बारिश का पानी यहां पर स्वच्छ रहे। उन्होंने कहा जैसा कि यहां के नागरिक बताते हैं कि हमारे दादा-परदादा यहां के पानी का आचमन किया करते थे, हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हम इस तालाब को उसरूप में लाकर के फिर से खड़ा कर सकें।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा दमोह विधायक सहित सारे जनप्रतिनिधि आज सुबह से ही यहां पर उपस्थित रहे। विधायक जी 7 बजे उपस्थित हो गए थे और उन्होंने सुबह 7 बजे से ही काम करना शुरू कर दिया था। मैं उनके प्रति बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं, मीडिया के साथियों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने सुबह से ही पूरे कार्यक्रम को कवर किया है। लोगों ने खुले मन से यहां पर काम किया है, परवाह नहीं की है कि हाथ पैर गंदे हो रहे हैं, व्यवस्थाएं कैसी हैं, इन सभी की परवाह किए बगैर काम किया है। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा यदि इस कार्यक्रम में आप लोगों को कोई असुविधा हुई हो, हम इसको और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। ये बहुत अच्छी टीम बन गई है, आगे आने वाले समय में आप सभी के सहयोग से और भी सामाजिक चेतना के कार्यक्रम इस तरह से चलते रहेंगे।
कलेक्टर ने जनता को संदेश देते हुए कहा की जनता की आस्था को हम स्वीकार करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है की इस तरह से यहां पर गंदगी डाली जाए। एक पक्ष यहां पर गंदगी डालता रहे और एक पक्ष यहां से गंदगी साफ करता रहे, यह संस्कृति बिल्कुल आध्यात्मिक संस्कृति नहीं है, जितने देवी-देवता पूज्य हैं उतने ही नदी और तालाब भी हमारे लिए पूजनीय है। उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि बेलाताल में कचरा बिल्कुल ना डालें। आगे चलकर कुछ ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है की जनता को निर्माल्य डालने की व्यवस्था हो और यदि यहां पर कोई कचरा डालता है तो उनके ऊपर जुर्माना किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा जल्दी ही हम पॉलिथीन बैन करने की तरफ और थैले और झोले के उपयोग के प्रोत्साहन की तरफ कदम बढ़ाने वाले हैं। यह कल्चर का प्रश्न है, आदतों का प्रश्न है, यह एक रात में ठीक नहीं हो सकता है, इसलिए धीरे-धीरे इसे आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे ताकि आगे जो त्यौहार आने वाले हैं, उन त्योहारों में इस तरह की चीज बिल्कुल ना हो।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप दमोह शहर के जनप्रतिनिधि, आमजन विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं, संगठन स्कूली छात्र, मातृशक्ति विभिन्न प्रकार के सामाजिक संगठनों ने आज गंगाजल संवर्धन अभियान के तहत प्रातः 7 बजे से सफाई अभियान बेलाताल जो कि शहर के मध्य स्थित है शहर की शान है सभी लोगों ने सफाई में अपनी भागीदारी कर शहर के लोगों को एक संदेश दिया कि यह हृदय स्थल पर स्थित बेलाताल हमारी आन बान और शान है यहां पर वैसे लोग ऐसे लोग काम कर रहे थे जो की कभी इस तरह के काम करते नहीं देखे जाते हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री की एक अपील पर जिले में कुआ बावड़ी तालाबों के साफ-सफाई जल संवर्धन के कार्य लगातार हो रहे हैं आज का बेलाताल का नजार ही कुछ ऐसा था कि हर आदमी जोश में काम कर रहा था गंदगी को उठाकर फावड़ो के माध्यम से ट्रैक्टरों पर भेजा जा रहा था, इस कार्य को देखकर निश्चित ही लगता है कि अब यह बेलाताल साफ सुथरा और स्वच्छ होगा।
सफाई अभियान के दौरान मातृशक्ति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने
निभाई अपनी सहभागिता
सफाई अभियान में परिवर्तन हेल्थ एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी, इंडियन कौंसिल ऑफ़ प्रेस मध्य प्रदेश इकाई, मातृशक्ति, गायत्री परिवार दमोह, सिंधी समाज पंचायत दमोह, संत निरंकारी सत्संग मंडल दमोह, हरे माधव परमार्थ समिति दमोह, ब्राम्हण समाज जिला दमोह, साहित्यकार परिवार, जिला लोधी समाज दमोह, कुर्मी क्षत्रिय समाज दमोह, जैन युवा पंचायत दमोह, माझी समाज दमोह, अहिरवार सूर्यवंशी जाटव समाज, कायस्थ समाज दमोह, कल्चुरी समाज दमोह, सोनी समाज दमोह, चौरसिया समाज दमोह, वैश्य समाज दमोह, विश्वकर्मा समाज दमोह, असाटी समाज दमोह, सेन समाज दमोह, कुशवाहा समाज दमोह, जैन मिलन शाखा दमोह, रजक समाज, प्रजापति समाज, केसरवानी समाज दमोह, कोरी समाज जिला दमोह, बाल्मीकि समाज दमोह, चक्रवर्ती समाज जिला दमोह, युवा व्यापारी संघ, बजरंग सर्वे कल्याण समिति दमोह, मुक्ति नाट्य मंच, बेलाताल स्वछता टीम दमोह बुंदेलखंड नव निर्माण संगठन, किसान संघ जिला दमोह, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारिगण, नगर विकास समिति दमोह, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दमोह ,नगर पालिका के पार्षद गण,पदाधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दमोह, जल निगम , एनसीसी ,एनएसएस कैडेट्स के अलावा जन अभियान परिषद दमोह से जुड़े स्वयं सेवक साहित अन्य समाजिक संघटनो के पदाधिकारी और पर्यावरण प्रेमी, अधिकारी- कर्मचारी, सम्माननीय मीडिया जन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।