कटनी, समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा सदन में दिए गए बयान के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा पर टिप्पणी की जिसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई। सपा सांसद के बयान के बाद अब विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। कटनी जिले के करणी सेना के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने मिशन चौक पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने सपा सांसद की सदस्यता खत्म करने की मांग की।दरअसल समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने सदन में राणा सांगा पर टिप्पणी करते हुए गद्दार कह दिया, कहा कि भारत में बाबर को राणा सांगा ने बुलाया था। सपा सांसद रामजी लाल सुमन की राणा सांगा पर टिप्पणी के बाद हंगामा खड़ा हो गया। चारों ओर से राजनीतिक बयान सामने आने लगे। कटनी में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कटनी के मिशन चौक पर पर करणी सेना में के पदाधिकारियों ने सपा सांसद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।