रोहतास, बिहार में 17 साल की एक लड़की की मौत के बाद बवाल हो गया है। रोहतास जिले के सासाराम के एक गांव में 24 साल की इस लड़की की मौत सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुई है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ बलात्कार हुआ है और फिर उसकी हत्या की गई है। यह आरोप लगाते हुए नाराज परिजनों ने आरा-सासाराम मुख्य पथ संझौली थाने के पास जाम लगा दिया। सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोग यहां प्रशासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। इधर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया है कि लड़की की मौत की घटना रात की है। अभी तक इस संदर्भ में आवेदन हस्तगत नहीं हुआ है।
सड़क पर हो रहे प्रदर्शन की जो तस्वीर सामने आई है उसमें नजर आ रहा है कि परिजनों ने लड़की की डेड बॉडी को सड़क पर रख दिया है और वो वही डट गए हैं। सड़क पर कई प्रदर्शनकारी जमा हैं और वहां वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।