CURATED BY – SUNIL YADAV CITYCHIEFNEWS\

कटनी, कटनी जिले के माधव नगर में हुए बहुचर्चित रोहित चंचलानी हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक रोहित चंचलानी की बहन काशिश चंचलानी ने सोमवार को कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा से मुलाकात कर हत्याकांड के मुख्य आरोपी होटल व्यवसायी प्रकाश आहूजा के खिलाफ हत्या का।मामला दर्ज करने, तत्काल गिरफ्तारी करनेऔर माधवनगर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे को विवेचना से हटाने की मांग की है।
काशिश चंचलानी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 20 जून को प्रकाश आहूजा के कहने पर उनके भाई रोहित चंचलानी की उसके सहयोगियों दीपक मोटवानी, मोहित धमेचा, महेश आडवाणी और आकाश टोपवानी ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। उनकी शिकायत पर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया गया है, लेकिन घटना के मास्टरमाइंड प्रकाश आहूजा पर न तो एफआईआर दर्ज की गई है और न ही गिरफ्तारी। 
पीड़िता काशिश चंचलानी ने माधव नगर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके द्वारा विवेचना को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक का 164 का बयान भी मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कर लिया गया है, बावजूद इसके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
काशिश ने कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और मुख्य आरोपी प्रकाश आहूजा के विरुद्ध हत्या का।मामला दर्ज करते हुए अविलंब गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।