CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

पटना, लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग के दौरान सारण लोकसभा क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद सियासत गरमा गई है। आरजेडी ने जहां इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है तो बीजेपी ने पूरी घटना को लेकर लालू परिवार पर निशाना साधा हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस हिंसा को लेकर लालू एंड फैमिली को कटघरे में खड़ा किया है, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि रोहिणी आर्चार्य ने वोटिंग के दौरान मतदान प्रभावित करने की कोशिश की, सम्राट ने सवाल किया कि आप बूथ पर डिस्टर्ब करनेवाली कौन होती हैं, यदि आप उम्मीदवार हैं तो शांतिपूर्ण मतदान चलने देना चाहिए, सम्राट चौधरी ने ये भी कहा कि यदि कोई पुलिसवाला जो लालूजी का अंगरक्षक हो या राबड़ी देवा का अंगरक्षक हो इसकी जांच होनी चाहिए और क्यों जाएगा कोई, इतने लोग, इतने पुलिसवाले कैसे घूम रहे हैं रोहिणी के साथ, ये जांच का विषय है।