CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, ब्लाक मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांढरवानी लालबर्रा के युवा सरपंच व बालाघाट विधानसभा छेत्र 111 के विधायक प्रतिनिधि,जिला पंचायत बालाघाट अनीस खान ने सोनेवानी अभ्यारण संघर्ष समिति व जिप्सी संघठन लालबर्रा की मांग पर वन विभाग लालबर्रा को पत्र लिखकर जंगल के अंदर के रास्तों की साफ सफाई व मरम्मत की मांग की है ज्ञात हो कि आगामी 1 अक्टूबर से सम्पूर्ण नेशनल पार्क व वन्यजीव अनुभव छेत्र आम जनता के लिए खोल दिए जाने के पूर्व जंगल के अंदर की सड़कों की साफ सफाई व जंगल के अंदर सड़को की आवागमन हेतु पत्र लिखा। बालाघाट जिले के वन परिछेत्र लालबर्रा अंतर्गत आने वाले सोनेवानी के जंगल पर्यटकों के लिए खास व सरल - सुगम माने जाते हैं जो कि पिछले आकड़ो के अनुसार 49 बाघ की बहुतायत संख्या पर्यटकों को यहाँ खींच कर लाती है। ज्ञात हो कि आगामी 1 अक्टूबर से प्रदेश भर में जंगल-भृमण हेतु गेट खोल दिये जायेंगे। लालबर्रा सरपंच अनीस ने बताया कि उन्होंने वन परिछेत्र अधिकारी को पत्र लिखकर इस हेतु चर्चा भी की है, जंगल के अंदर सड़क किनारे बड़ी बड़ी झाड़ियों के साथ ही बरसात के कारण कुछ स्थानों पर सड़क की मिट्टी की खिसक गई है जिसे पर्यटकों के जंगल भृमण पूर्व सफाई व मरम्मत किया जाना आवश्यक है जिससे कि पर्यटक बाघ, तेंदुआ, सांभर, चीतल, जंगली भैंस, मोर, भालू इत्यादि वन्य जीवों का आसानी से दर्शन कर सके।