CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

एनडीए में चिराग पासवान को तवज्जो मिलने और सीट बंटवारे के तहत एक भी सीट नहीं मिलने की खबरों के बीच आरएलजेपी की नाराजगी की खबरें आ रही है. इसको लेकर आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस अपने सभी सांसदों के साथ अहम बैठक करने वाले हैं, जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला हो सकता है. हालांकि मीटिंग से ठीक पहले पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष प्रिंस राज ने पीएम मोदी पर भरोसा जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.मस्तीपुर से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर साफ कर दिया है कि उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है. उन्होंने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया है, जिसमें आरएलजेपी के एनडीए से अलग होने की बात कही जा रही थी.