Bihar
तरियानी से घर लौट रही छात्रा के साथ हुई घटना की आरजेडी के प्रवक्ता ने निंदा की है
राजद जिले में ऐसे अपराध को बर्दाश्त नहीं करेगा : शिशिर कुमार
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
शिवहर, जिला राजद के प्रधान प्रवक्ता शिशिर कुमार ने तरियानी प्रखंड के सुमहुति बाज़ार से ख़रीददारी कर घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है।
उन्होंने जिले में अपराधियों के लगातार बढ़ रहे मनोबल पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि जिला राजद जिले में ऐसे अपराधों को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा है कि तरियानी थाना अपराध का थाना बन गया है क्योंकि वहाँ आये दिन गंभीर अपराध होते रहते हैं।
श्रीकुमार ने दुष्कर्म के आरोपी एवं उसके सहयोगियों को अविलंब गिरफ़्तार करने और उनका समरी ट्रायल कर सजा दिलाने की माँग जिला प्रशासन और सरकार से की है।