CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

शिवहर, शिवहर लोकसभा प्रभारी सह महिला प्रदेश प्रवक्ता  स्वाति मिश्रा  शिवहर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न गांव में लोगों से जनसंपर्क कर आईएनडीआईए गठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार प्रत्याशी श्रीमती रितु जायसवाल को वोट करने की अपील की है।
जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए बताया है कि लोगों का अपार जन समर्थन श्रीमती रितु जायसवाल को मिलना रहा है ।
वही स्वाति मिश्रा ने कहा कि मैं लगातार 1 महीने से शिवहर घूम रही हूं और यहां की हालत देकर मुझे ऐसा लग रहा है  रितु जायसवाल जी सांसद जनता जनार्दन के आशीर्वाद से जरुर बनेगी।

उन्होंने कहा है कि रितु जायसवाल जी के सांसद बनने से निश्चित तौर पर शिवहर का नाम पूरे विश्व में जाना जाएगा।
वही युवा नेता फसीह फराज ने  भी रितु जयसवाल के समर्थन मे लगातार जनसंपर्क कर  लोगों से उनके पक्ष में  मतदान करने की अपील कर रहे हैं। और उन्होंने रितु जायसवाल के बारे में बताएं कि  वे मुखिया रह कर जो काम किया ,जिस कारण उस पंचायत को राष्ट्रपति पुरस्कार एव पंडित दीनदयाल उपाध्याय अवार्ड से सम्मानित किया गया  है और  निश्चित तौर पर अगर इस बार सांसद बनती है तो शिवहर में जो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार ,सड़क की जो बदहाल स्थित है उसको सुधारने का प्रयास करेगी और शिवहर का नाम पूरे विश्व में नाम होगा।

रितु जायसवाल के पति पूर्व कमिश्नर अरुण कुमार भी जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं, वे कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद असद सहित अन्य लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
मौके पर स्वाति मिश्रा, फसीह फराज, अंशु सिंह, डॉ नौशाद आलम, अभिमन्यु कुमार, परवीन कुमार  इत्यादि लोग मौजूद थे।