CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

शिवहर, शिवहर आरजेडी प्रत्याशी रितु जायसवाल के समर्थन में आरजेडी नेताओं ने कमर कस लिया है। भीषण गर्मी के बीच डोर-टू-डोर नेताओं ने गांवों का जाकर छानते हुए रितु जायसवाल की जीत सुनिश्चित हो सके, इसके लिए डोर टू डोर मतदाताओं से जनसंपर्क करने में जुटे हैं। खासकर उपेक्षित शिवहर को उर्जावान बनाने के लिए लगातार अभियान जारी है। इस अभियान में शिवहर प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद मधुकर, आरजेडी के जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम चंद्र प्रसाद गुप्ता, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल  बिकाऊ यादव की टीम लगातार लोगों से जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं। गुरुवार को ये संयुक्त नेताओं की टीम रसीदपुर, कमरौली, परसौनी बैच, धनकौल,  मीनापुर बलहां, छतौना का दौड़ा किया, जहां नेताओं ने डोर टू डोर भ्रमण किया। शिवहर के भविष्य को देखते हुए आरजेडी प्रत्याशी रितु जायसवाल को शत-प्रतिशत वोट देने का अपील किया। एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद जो आये हुए हैं, उनका बेटा शिवहर का विधायक हैं , देखिए और जानिए विगत तीन वर्षों से आपके समक्ष कब आये है। यही हाॅल भविष्य का होने वाला है। समय को देखें रितु जायसवाल को वोट दे।