CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, मतदान सामग्री वितरण एवं सामग्री जमा होने के दौरान स्वास्थ्य टीम पूरी तरह से सक्रिय रहे, गर्मी का मौसम है, बचाव के लिये व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, डाक्टर की टीम एप्रेन पहनकर अपने निर्धारित क्षेत्र में भ्रमण करती रहे जिससे कर्मचारियों को यह पता रहे की स्वास्थ्य टीम साथ में है और जरूरत में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। मतदान केन्द्रों पर टेंट, पानी, भोजन, बिजली, कुर्सियां, मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, भोजन की व्यवस्था मध्यान्ह भोजन समूह से बनवाया जाये।  इस आशय के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने आज नोडल अधिकारियों की 72 घंटे पूर्व नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी अर्पित वर्मा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, एडीशनल एसपी संदीप मिश्रा, समस्त सहायक रिटर्निंग आफीसर, डिप्टी कलेक्टर के साथ नोडल अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ने कहा नगर पालिका, नगरपरिषद टीम आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करे। एफएसटी, एसएसटी की बैठक 24 अप्रैल को होगी, वनरेबल बूथ पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भ्रमण कर जायजा लेंगे, एसडीएम अगले 3-4 दिन ड्यूटी चार्ट एफएसटी,एसएसटी की मानीटरिंग करें। उन्होंने शराब की दुकान रात्रि में निर्धारित समय पर बंद रखने के निर्देश आबकारी अधिकारी को दिये और कहा निर्धारित समय के बाद दुकान खुले रखने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
कम्युनिकेशन कक्ष में सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाये। सामग्री वितरण के दौरान आपदा प्रबंधन की टीम भी उपलब्ध रहे।
बैठक में मतदान कर्मियों के लिये टेंट, भोजन, बिजली, पानी, टायलेट आदि के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर  ने मतदान के 72 घंटे, 48 घंटे, 24 घंटे और मतदान दिवस के संबंध में नोडल अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।