शिवहर में जिला परिवहन कार्यालय की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री प्रखंड योजना पर हुई चर्चा, डीएम ने दिए निर्देश
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
शिवहर, शिवहर जिला पदाधिकारी शिवहर पंकज कुमार की अध्यक्षता मे जिला परिवहन कार्यालय की समीक्षा बैठक की गयी।
बैठक मे जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी सुश्री सिमरन कुमारी एवं जिला मोटरयान निरीक्षक राकेश रंजन को अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निदेश दिया। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को शिवहर मे निर्माण हो रहे ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक को साप्ताहिक रूप से तथा निविदा मे दिए गए मापदंडों के अनुसार निर्माण कार्य का निरीक्षण करने का निदेश दिया।
जिला पदाधिकारी ने मुख़्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी पंचायतों के मुखिया के माध्यम से लोगों को इस योजना के बारे मे जागरूक करने तथा आवेदन प्राप्त करने हेतु निदेशित किया।
उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को मुख्यमंत्री प्रखंड योजना हेतु आवेदन प्राप्त करने मे आने वाली समस्या के बारे मे मुख्यालय स्तर पर बात करने का भी निदेश दिया। विदित हो की शिवहर जिला को मुख्यमंत्री प्रखंड योजना हेतु 28 आवेदनों का लक्ष्य प्राप्त है जिसमे सभी प्रखंडो से सात(07) आवेदन प्राप्त किया जाना है।
बैठक मे जिला परिवहन पदाधिकारी सुश्री सिमरन ने बताया की शिवहर जिला मे 03 (01 पिपराही, 01 पुरनाहिया एवं 01 तरियानी मे)नये यात्री शेड का निर्माण होना है जिसके लिए जिला पदाधिकारी ने उन्हें अंचलाधिकारी के माध्यम से सुयोग्य जगह पर ज़मीन चिन्हित करना है।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को "गुड सेमेरिटन" के रूप मे सम्बंधित व्यक्ति को चिन्हित करके 15 अगस्त को सम्मानित कराने का निदेश दिया।
बैठक मे उप विकास आयुक्त अतुल कुमार वर्मा,अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी आफ़ताब करीम एवं जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।