शाजापुर में युवती द्वारा तीन युवकों पर एसिड फेकने के मामले में हुआ खुलासा
तीनों युवक एसिड लेकर युवती का अपहरण करने आए थे, युवकों के हाथों से ही खुद पर ही गिर गया एसिड
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, युवती के द्वारा तीन युवकों पर एसिड फेंके जाने के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मामले में तीनों युवकों के खिलाफ युवती की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती तीन युवकों ने युवती पर एसिड फेंके जाने का आरोप लगाया था, लेकिन मामले में पुलिस के अनुसार तीनों युवक एसिड लेकर युवती का अपहरण करने आए थे और स्वयं के हाथों से ही युवकों पर एसिड गिर गया और कार्रवाई से बचने के लिए युवकों ने झूठी कहानी गढ़ते हुए युवती पर आरोप लगा दिए। पुलिस के अनुसार जिले के ग्राम हिम्मतपुरा निवासी एक युवती को तीन युवक उठाने और उस पर एसिड फेंकने की नीयत से पहुंचे थे, जहां परिजनों के पहुंचने पर उनमें विवाद हुआ और झूमा-झटकी में युवकों द्वारा लाया गया एसिड उन पर ही ढूल गया जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। इसके बाद तीनों युवकों को पोलायकलां के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें शाजापुर अस्पताल रैफर किया गया। पोलायकलां चौकी पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5 बजे विशाल पटेल निवासी पोलायकलां, राकेश किर निवासी बिनाया और कान्हा बैरागी निवासी हिम्मतपुरा तीनों हिम्मतपुरा निवासी युवती के घर पहुंचे और उसे उठाने का प्रयास करने लगे। युवकों के हाथ में एक बोतल भी थी। तीनों युवक जब युवती के साथ जबर्दस्ती कर रहे थे उसी दौरान युवती के पिता और अन्य परिजन पहुंच गए और बीच-बचाव करने लगे। इस दौरान उनकी तीनों युवकों से झूमा-झटकी भी हुई जिसमें बोतल का ढक्कन खुला और उसमें से निकला एसिड तीनों युवकों पर गिर गया जिससे वे झुलस गए। पुलिस ने विशाल, राकेश और कान्हा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
युवती और उसके पिता पर लगाए आरोप
एसिड से झुलसे तीनों युवकों ने युवती और उसके पिता पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवकों का कहना है कि युवती के पिता ने शराब के नशे में बाइक से टक्कर मारी और इसके बाद गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे। इस दौरान युवती ने उन पर एसिड फेंक दिया। फिलहाल मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीनों युवकों को आरोपी बनाया है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड