शहडोल जिले के कालरी से रिटायर कर्मचारी ने इमानदारी की मिसाल पेश की
एटीएम मशीन से मिले तीन हजार रुपए बैंक प्रबंधन को वापस कर दिए
Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, शहडोल नगर के न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी में निवास करने वाले कॉलरी से रिटायर कर्मचारी सुखचैन सिंह मान ने आज ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
सुखचैन सिंह आज सुबह पुराने गांधी चौक स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में नगद रुपए निकालने गए एटीएम मशीन में उन्होंने अपना एटीएम लगाकर जैसे ही नीचे ट्रे में देखा तो वहां पर कुछ 100 100 रु के नोट पड़े हुए थे। उन्होंने उन नोटो को गिना तो वह कुल तीन हजार रु थे।
इसके बाद उन्होंने अपने खाते में बैलेंस चेक किया तो उनके खाते में रकम सही थी। इसके बाद स्टेट बैंक की मुख्य शाखा खुलते ही सुखचैन सिंह तीन हाजर रुपए बैंक वापस करने चले गए। बैंक पहुंचकर उन्होंने स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार नवलखे को एटीएम से मिले तीन हजार रुपए के बारे में बताया। स्टेट बैंक के चैनल मैनेजर लाल सिंह गौर ने बैंक पर्ची भरवा कर तीन हजार रु बैक में वापस जमा करवाए। स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार नवलखे ने सुखचैन सिंह मान की ईमानदारी पर उन्हें हार पहना कर सम्मानित किया।