CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले के माधवनगर अमिरगंज चांद मारी इलाके में कई सालो से कच्चा मकान बना रहने वाले मजदूरों ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने पहुंचे जहा इन बस्ती के लोगो को देख कलेक्टर अपनी गाड़ी में बैठ कलेक्ट्रेट कार्यालय से चले गए जिसके बाद सभी अपनी समस्या एडीएम कों शीकायत पत्र के माध्यम से सुनाई। ये सभी इलाके के पार्षद भुट्टू यादव अपने कुछ लोगो द्वारा जबरन बस्ती के लोगो को घर खाली कराने के लिए देर रात्रि डराने धमाके के मामले से कई माह से परेशान है।
कटनी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे इन बस्ती के लोगो के साथ पहुंचे समाज सेवी ए के खान ने आरोप लगाते हुए बताया की ये सभी माधवनगर आमिरगंज चांदमारी इलाके में कई सालो से कच्चा मकान बना अपने परिवार के साथ निवास कर रहे है लेकिन इलाके के कुछ जनप्रतिनिधि इन गरीब लोगो को यहा से हटाने के लिए उन्हें देर रात्रि डराने धमकाने का काम करते है और जिला प्रशासन से इलाके घरों में बुल्डोजर चलवाने की धमकी दे रहे है। जिससे पूरी बस्ती के मजदूर वर्ग के लोगो डरे समाहमे है और न्याय की गुहार जिला प्रशासन से कई बार कर चुके है लेकिन आज तक इसकी सुनने वाला कोई नहीं है,जिसको लेकर आज वह पूरी बस्ती के निवासियों के साथ अपने गले में तखती तंग कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट कार्यालय के इस बस्ती के निवासियों के देख कलेक्टर साहब अपनी गाड़ी में बैठ रवाना हो गए जिसके बाद सभी ने एडीएम से मुलाकात कर अपनी पूरी अब बीती सुनाई। वही कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठे एडीएम ने इस सभी की शिकायत ले इस पूरे मामले में जांच का आश्वासन दिया है।