धार्मिक आस्था को लगी नशे के सौदागरों की दीमक
धर्मनगरी की पवित्रता को चुनौती दे रहे नशे के सौदागर
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण का दर्जा देकर मध्यप्रदेश की मोहन सरकार धर्मनगरी चित्रकूट को श्रीराम चंद्र लोक बनाने की कर रही तैयारी, लेकिन धार्मिक आस्था को नशे के सौदागरों की लगी दीमक, मुख्यमंत्री मोहन यादव को उज्जैन महाकाल की तर्ज पर धर्मनगरी चित्रकूट में भी मांस मदिरा के प्रतिबंध का कड़ाई से कराना चाहिए पालन।
धर्मनगरी में परोसी जा रही शराब मामले में चित्रकूट के तेज तर्रार विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार ले सकते हैं बड़ा एक्शन
चित्रकूट अमावस्या मेला को अपवित्र करने की बड़ी साजिश, शराब माफिया ने चित्रकूटधाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में डंप कराई 2 लाख से अधिक की शराब-सूत्र। सूत्रों के मुताबिक रजौला में एक होटल के पीछे किराए के मकान सहित 2 अन्य घरों में शराब की पेटियां स्टॉक करने की खबर, धार्मिक नगरी के गोदावरी मोड, पालदेव, लालापुर, सेजवार, भैरम बाबा, कामतन, नयागांव, बस स्टैंड, प्रमोदवन, स्फटिक शिला मोड़ के पास, गोदावरी मोड़ से रजौला के बीच कुछ ढाबे, हनुमान धारा सहित लगभग 30 अघोषित दुकानों में पहुंच रही शराब, पर्दे के पीछे खुली दुकानों के जरिए शराब की सप्लाई, प्रभु श्री राम के धाम चित्रकूट की पवित्रता को चुनौती दे रहा शराब माफिया और दलाल। चित्रकूट में शराब परोसने का वीडियो वायरल होने और खबर प्रसारित होने तथा सब कुछ ज्ञात होने के बाद भी अनभिज्ञता दिखा रहे जिम्मेदार, शराब मामले में धर्म के ठेकेदारों के मुंह पर भी लगा ताला, सफेद कुर्ताधारियों के भी संलिप्त होने की लोग जता रहे आशंका।