आमाटोला ददिया नववर्ष मेले में 2 को आंचलिक छत्तीसगढ़ी आर्केस्ट्रा "मया के चिन्हा" का आयोजन
एक दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 1 को व सावित्रीबाई फुले जयंती 3 को
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, नगर मुख्यालय से पांच किलोमीटर कि दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत ददिया अन्तर्गत आने वाले ग्राम आमाटोला में नव वर्ष के शुभ अवसर पर दिन रात मेले का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से होते हुए आ रहा है जो कि इस वर्ष भी आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है लेकिन इस वर्ष समीति पदाधिकारियों ने तारीख में संसोधन करते हुए मेला नये साल कि 2/01/2025 को ग्रामीण जनों के सहयोग से सम्पन्न होना है।
एक दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
प्रेस को जानकारी देते हुए समीति अध्यक्ष लकेश पंचेश्वर ने बताया कि ग्रामीणों व समीति पदाधिकारियों कि मांग पर इस वर्ष ग्राम में 1 जनवरी 2025 दिन बुधवार को जन जागृति आमाटोला ददिया के तत्वाधान में एकदिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया है जिसमें प्रथम पुरस्कार 10,001/ (दस हजार एक रुपए--युटुबर नवीन जोन टीम),द्वितीय पुरस्कार 6001/(छः हजार एक रुपए)व तृतीय पुरस्कार 4001/(चार हजार एक रुपए) है जिसमें प्रवेश शुल्क 301 तीन सौ एक रुपए रखा गया है,जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ऋषि पंछी राजेन्द्र भलावी सरपंच ग्राम पंचायत ददिया,प्रमुख अतिथि में श्रीमती केसर बाई मनीराम भोयर जनपद पंचायत सदस्य,रुपेन्द्र भोयर उपसरपंच ददिया,अरुण पंचेश्वर सरपंच बेलगांव, तुलसीराम बोपचे पुर्व जनपद पंचायत सदस्य,ज्ञानचंद मात्रे पुर्व सरपंच,रमेश पंचेश्वर पंच, श्रीमती ताराबाई पंचेश्वर पंच तुलसीराम पंचेश्वर ग्राम अध्यक्ष ,तथा खेल समन्वयक लव पटेल रहेंगे।वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन ललित लानगे व बालकृष्ण मानसी कावरे करेंगे।साथ ही समीति ने नियम व शर्तें तय कर रखे हैं जिसमें समीति का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा,सभी मैच मैट ग्राउंड पर ही खेले जाएंगे,सभी खिलाड़ियों को आधारकार्ड लाना अनिवार्य है,प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को चोट लगने पर वे स्वयं जिम्मेदार होंगे,प्रो कबड्डी के सभी नियम लागू होंगे, सभी खिलाड़ी एक हि गांव के होंगे व एंट्री शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक ली जायेगी।
एक दिवसीय मेले के रात्रि में छत्तीसगढ़ी आर्केस्ट्रा मया के चिन्हा
आगे जानकारी देते हुए समीति अध्यक्ष लकेश पंचेश्वर ने बताया कि 2 जनवरी 2025 को एक दिवसीय दिन रात मेले का आयोजन किया गया है उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु ग्राम में बैठक आहूत कर समीति का भी गठन किया गया है ताकि मेले का आयोजन पुरी तरह से सफल हो सके वहीं ग्रामीणों कि मांग पर रात्रि कालीन प्रोग्राम आंचलिक छत्तीसगढ़ी आर्केस्ट्रा लोककला मंच "मया के चिन्हा " कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है जो पुरी तरह से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसके संचालक एवं गायक विरेन्द्र डहरवाल अपने साथी कलाकारों के साथ एक से बढ़कर एक छत्तीसगढ़ी,दादर,लोक गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
साथ ही साथ 3 जनवरी 2025 को शिक्षा कि अग्रदूत माता सावित्रीबाई फूले कि जयंती मरार माली समाज के द्वारा मनाया जायेगा वहीं उक्त आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने व कार्यक्रम में पहुंचने कि अपील लकेश पंचेश्वर समीति अध्यक्ष,दुलीचंद मरठे उपाध्यक्ष,पंकज पंचेश्वर कोषाध्यक्ष शाहिल पंचेश्वर सचिव,संदीप पंचेश्वर सहसचिव व संरक्षण राजु पंचेश्वर वहीं सदस्यों में प्रमुख रूप से खिलेन्द्र पंचेश्वर,रामू नारबोदे,आदित्य आचरे,गोपाल बरले,बालकृष्ण कावरे,कन्हैयालाल मरठे,जयंत खैरवार,मोहित कावड़े,सुभाष पंचेश्वर,आशाराम पंचेश्वर,अरुण पंचेश्वर,विजय पंचेश्वर,जगदीश कावरे सहित अन्य सभी ग्रामीण जनों ने कि है।