CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS

उमरिया, महिला सशिक्तकरण की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग व्दारा महिलाओ के बीच रंगोली, गिल्ली डंडा, पंतग उड़ाने की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह ने स्टेडियम ग्राउण्ंड में पतंग उड़ाकर किया । विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है । आगामी दिनों में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाना है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं के लिए बीच रंगोली, गिल्ली डंडा, पतंग उडाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई है । महिलाएं आज पुरूषों से कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है । उन्होेनें हर क्षेत्र में अपने आप को बेहतर साबित किया है। 
प्रतियोगिता में स्थान रखनें वालें प्रतिभागियों को सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम मुख्य अतिथियों व्दारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत महिला थाना प्रभारी अरूणा व्दिवेदी तथा हिमांशु तिवारी की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए।