CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, सुप्रीम कोर्ट के द्वारा हाल ही में आरक्षण को लेकर दिए गए फैसले को लेकर देशभर में अनुसूचित जाति-जनजाति के समाजजनों में आक्रोश व्याप्त है। इसीको लेकर बुधवार को विरोध स्वरूप भारत बंद का आह्वान आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा किया गया और शाजापुर में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। कुछ दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खुले रखे तो वहीं कुछने स्वत: ही दुकानों को बंद रखकर आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान अनुसूचित जाति-जनजाति संघर्ष मोर्चा के द्वारा शहर में रैली निकाली गई।