सतना में रजनीश द्विवेदी यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष न्युक्त
रजनीश द्विवेदी: पार्टी नेतत्त्व मैं मुझे जो दायित्व सौंपा है उसे मैं पूरी निष्ठा से करूँगा
सतना, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने रजनीश द्विवेदी को रामपुर बघेलान विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है यह जानकारी मिलते ही जिला सहित उनके चाहने वालों एवं कार्यकर्ताओं का बधाई का ताता लग गया युवाअध्यक्ष रजनीश द्विवेदी ने आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव सह - प्रभारी नईम खान तथा रामपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे रामशंकर पयासी जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मकसूद अहमद शेरू एवम् सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है एवं उन्होंने कहा पार्टी नेतत्त्व मैं मुझे जो दायित्व सौंपा है उसे मैं पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ अपने पार्टी को एक नई मजबूती देने का प्रयास करूँगा साथ ही मध्यप्रदेश नेतृत्व में कंधे से कंधा मिलाकर चलूँगा विधानसभा सहित जिले की सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है.