ललन सिंह पर भड़कीं राबड़ी देवी
बोली, 'अपनी मां और औरत को कितना पढ़ाए हैं'
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
पटना, बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है. विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही आज राजद के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया. राजद के सदस्यों का साफ साफ कहना था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन की दलित महिला विधायक का अपमान किया है. साथ ही राजद के विधान पार्षद का कहना था कि जदयू सांसद व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बारे में जो टिप्पणी की है वो गलत है. ललन सिंह के बयान को लेकर परिषद में जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. इस दौरान राबड़ी देवी ने जमकर जदयू के सांसद ललन सिंह पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि ललन सिंह जिस तरह की बात हमारे लिए बोल रहे हैं, वह पूरी तरह से महिलाओं का अपमान है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड