Curated by – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS 

पन्ना, एक तरफ प्रदेश शासन द्वारा गरीबों के लिए कई महत्वकांक्षी योजना चलाई जा रही है ताकी कोई भूखा ना सोए पर सेल्समैनों की लापरवाही और मनमानी इन योजनाओं पर पलीता लगा रही है ऐसा ही मामला अमानगंज तहसील की ग्राम पंचायत मझगवां सरकार में जानकारी में आया है जहां के सेल्समैन की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने व्यापक भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए। ग्रामीणों ने खाद्य अधिकारी को शिकायती आवेदन सौंपते हुए बताया कि 2 माह में एक माह का खाद्यान्न दिया जाता है। सेल्समैन द्वारा समय पर दुकान नहीं खोली जाती है। 12:00 बजे तक ग्रामीण इंतजार करते रहते हैं इसके बाद दुकान खोली जाती है। शासन द्वारा 10:00 से 4:00 बजे तक दुकान खोलने का समय निर्धारित होने के बावजूद भी मनमाने ढंग से दुकान खोली जाती है सरपंच और ग्रामीण जनों द्वारा इसकी शिकायत इससे पहले भी कई बार उच्च अधिकारियों को दी फिर फिर भी कार्यवाही नहीं की गई जिससे शासन की योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है। सरपंच और ग्रामीणों के खाद आपूर्ति निगम अधिकारी को लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने से सेल्समैन के हौसले बुलंद हैं और वह अपने मनमाने ढंग से लापरवाही पूर्वक कार्य कर रहा है जिससे जनता लगातार परेशान हो रही है। समाचार पत्र के माध्यम से ग्राम पंचायत क्षेत्र की जनता ने जिला कलेक्टर एवं जिला खाद्य अधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है तथा तत्काल ग्रामीणों की समस्या को ध्यान देते हुए दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है। जिससे कि ग्रामीणों को समय पर खाद्यान्न मिले और शासन की महत्वकांक्षी योजना के लाभ से जनता वंचित ना हो।