गांव-गांव तक पानी पहुँचे सरकार की पहली प्राथमिकता हैं, सरकार इस संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठा रही-राज्यमंत्री
जल जीवन मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल संसाधन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न, दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, जिन गांवो में पानी नहीं पहुँच रहा हैं अधिकारी निरीक्षण करें, भीषण गर्मी के समय में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना बहुत जरूरी हैं। गांव-गांव तक पानी पहुँचे सरकार की पहली प्राथमिकता हैं, सरकार ने इस संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठा रही हैं। अधिकारी लगातार फील्ड पर जाए ताकि वस्तु स्थिति स्पष्ट हो सके। गांव-गांव तक पानी पहुँचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। किसानों को भी सिंचाई का पानी पर्याप्त मिले साथ ही आमजनो को भी परेशानी ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। इस आशय के निर्देश प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जल जीवन मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल संसाधन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक के दौरान दिए। इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर विशेष रूप से मौजूद रहे।
राज्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा बैठक का उद्देश्य मुख्य रूप से पेयजल के लिए और सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा करना था। जिन गांवों में नल जल योजना संचालित हो रही है, कहीं मोटर खराब तो कहीं पाइपलाइन की दिक्कत, कहीं सोर्स नहीं है, उन सब के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। राज्यमंत्री ने कहा समय सीमा के अंदर जो भी व्यवस्थाएँ हैं उनको ठीक किया जाए, ऐसे अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
राज्यमंत्री ने कहा सिंचाई परियोजना करीब 2500 हजार करोड़ की परियोजनाएं हैं। उन परियोजनाओं से कई जगह जिन लोगों को अभी तक पानी नहीं पहुंचा, उसकी समीक्षा भी की गई हैं। उक्त कार्य कब तक होगा और इसके बारे में सिचाई मंत्री , एसीएस इरिगेशन और सभी ए एन सी से लेकर के नीचे तक के अधिकारी के साथ बैठक कर समीक्षा की जायेगी जिसका समय लगभग अगली कैबिनेट के दिन मतलब मंगलवार को तय हुआ है।
राज्यमंत्री ने कहा अधिकारियों को निर्देश किया गया हैं सम्पूर्ण तैयारी के साथ आप वहाँ पहुंचे, जिससे कि हम वस्तु स्थिति से अवगत हो सके और गांव में किसानों को कब तक पानी पहुंचेगा, उससे भी हम किसानों को बता सके।