CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, दो दिनों तक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म कराने के मामले में गिरफ्तार की गई महिला को राजपूत समाज की बताए जाने पर समाजजनों में आक्रोश व्याप्त है और इसीको लेकर करणी सेना परिवार ने हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक का पुतला दहन कर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। बीते दिनों किला रोड निवासी महिला किरण को पुलिस के  द्वारा घर में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म कराने के मामले में गिरफ्तार किया गया। कोतवाली पुलिस ने एफआईआर में आरोपी महिला का नाम किरण राजपूत लिखा है, जबकि आधार कार्ड में महिला का नाम किरण गुजराती होना सामने आया है। किरण और अन्य तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए हिंदू जागरण मंच के अनूप किरकिरे ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया था और किरण को राजपूत बताते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। करणी सेना परिवार के सोनू बना सांपखेड़ा ने बताया कि राजपूत समाज को बदनाम करने के उद्देश्य से आरोपी महिला को राजपूत बताया गया है और मामले में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अनूप किरकिरे अपनी गलती मानकर खंडन करने को तैयार नही हैं जिसके विरोध में किरणी सेना परिवार के युवाओं ने धोबी चौराहा स्थित महाराणाप्रताप की प्रतिमा के समक्ष नारेबाजी करते हुए रविवार को अनूप किरकिरे का पुतला फंूक दिया। इसके बाद समाजजन कोतवाली थाना पहुंचे और हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक किरकिरे पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रदेशभर के राजपूत करेंगे पड़ाव
उल्लेखनीय है कि लव जिहाद के मामले में एफआईआर दर्ज कराने में हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक अनूप किरकिरे की अहम भूमिका रही। चूंकि कोतवाली पुलिस ने एफआईआर में किरण को राजपूत बताया है और इसीको लेकर राजपूत समाज आक्रोशित है। समाजजनों का कहना है कि किरकिरे के द्वारा समाज की प्रतिष्ठा धुमिल करने का प्रयास किया गया है। साथ ही राजपूत समाज ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में अनूप किरकिरे पर एफआईआर दर्ज नही की गई और किरकिरे ने किरण के राजपूत होने के दावे का खंडन नही किया तो पूरे प्रदेश के राजपूत शाजापुर में महापड़ाव करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन की रहेगी।