प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शहडोल जिले के दौरे पर
लालपुर मैदान में सिकल सेल एनीमिया के मिशन को किया लांच
Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शहडोल जिले के दौरे पर रहे जहां उन्होंने लालपुर मैदान में सिकल सेल एनीमिया के मिशन को लांच किया, आयुष्मान कार्ड वितरित किए और फिर उसके बाद सभा को संबोधित किया जहां खचाखच लोगों से पूरा सभा स्थल भरा हुआ था, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस सभा स्थल से रानी दुर्गावती को लेकर एक बड़ी घोषणा भी की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहडोल जिले के लालपुर मैदान से रानी दुर्गावती को लेकर एक बड़ी घोषणा कर दी है, जहां उन्होंने कहा है कि शिवराज जी कह रहे थे, 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती की 500 जयंती हैं, मैं आपके बीच आया हूं रानी दुर्गावती की पराक्रमी, भूमि पर आया हूँ, तो मैं देशवासियों के समझ घोषणा करता हूँ, की रानी दुर्गावती जी की 500 वीं जन्म शताब्दी, पूरे देश भर में भारत सरकार मनाएगी, रानी दुर्गावती के जीवनी पर आधारित फ़िल्म बनाई जाएगी, रानी दुर्गवाती का एक चांदी का सिक्का भी निकाला जाएगा, रानी दुर्गवाती जी का पोस्टल स्टैम्प भी निकाला जाएगा, देश और दुनिया में 500 साल पहले की रानी दुर्गावती के प्रेरणा की कहानी भी हिंदुस्तान में जगह जगह घर घर बताई जाएगी। एक मिशन के तहत इसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालपुर मैदान से जहां सिकल सेल एनीमिया के बीमारी के बारे में विस्तार से बताया साथ ही किस तरह से वह जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब से उस बीमारी को लेकर काम कर रहे हैं और उसमें किस तरह से मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के साथ मिलकर काम कर रहे हैं इसे लेकर भी उन्होंने बात कही साथ ही उन्होंने सिकल सेल एनीमिया को लेकर यह भी बताया कि जब वह प्रधानमंत्री बने और जापान के दौरे पर गए तो एक नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक से वो मिले और उनसे मिलकर बात की और उनसे इस बीमारी को लेकर मदद मांगी, सिकल सेल एनीमिया को लेकर वो वैज्ञानिक लगातार रिसर्च कर रहे थे, और कैसे सिकल सेल एनीमिया की बीमारी पर लगाम लगाया जाए उनसे भी सुझाव मांगी इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान कार्ड को लेकर भी कई बड़ी अहम बातें कहीं।मोदी ने गारंटी लेकर विरोधी पार्टियों पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए अचानक ही आयुष्मान कार्ड को मंगवाया और फिर दिखाते हुए कहा कि इस कार्ड से ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं, यह 5 लाख रुपए मोदी की गारंटी है, इस देश में कभी किसी ने गरीब को ₹5 लाख की गारंटी नहीं दी, ये भाजपा की सरकार है यह मोदी है जो गरीबों को 5 लाख की गारंटी दे रहा है।, आपको झूठी गारंटी देने वालों से भी सावधान रहना है जिनकी अपनी कोई गारंटी नहीं है वह आपके पास नई नई गारंटी वाली स्कीम लेकर आ रहे हैं, उनकी झूठी गारंटी को भाप लीजिए उनकी गारंटी में खोट को पहचान लीजिए, झूठी गारंटी में आप उनके धोखे के खेल को भाप लीजिए, जब वह मुफ्त बिजली की गारंटी लेते हैं तो एक बात तय है कि वह बिजली के दाम बढ़ाने वाले हैं, जब पेंशन बढ़ाने के बात की गारंटी देते हैं तो उसका मतलब है उस राज्य में लोगों को कर्मचारियों को समय पर वेतन भी ना मिल पाएगा,जब वो सड़कें बेहतर बनाने गारंटी देते हैं इसका मतलब है, उस राज्य की यातायात व्यवस्था बर्बाद होने वाले हैं,
जब वह सस्ते पेट्रोल की गारंटी देते हैं तो उसका मतलब है कि वह टैक्स बढ़ाकर आपके जेब से पैसे निकालने की तैयारी कर रहे हैं।
कांग्रेस जैसे दलों की गारंटी का मतलब, नियत में खोट है और दिल पर चोर, यही है उनके काम, 75 सालों में गरीब को भोजन देने की कोई गारंटी न ले सके लेकिन ये प्रधानमंत्री अपनी गरीब कल्याण योजना से 80 करोड़ लोगों से ज्यादा लोगों को मुफ्त का राशन देने की गारंटी दे रहा है।
75 सालों में गरीब को महंगे इलाज से छूटकारा की गारंटी न ले सके, लेकिम आयुषमान कार्ड योजना से 50 करोड़ लाभार्थियों को इलाज की गारंटी मिल रही है।
75 सालों से महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने की गारण्टी नहीं ले सके लेकिन उज्वला योजना से 10 करोड़ महिलाओं को धुआं मुक्त जीवन की गारण्टी मिल रही है,
75 सालों से गरीब को पैरों पर खड़ा करने की गारंटी नहीं दे सके मुद्रा योजना से सवा लाख करोड़ लोगों को सम्मान पूर्वक खुद का काम करने की गारंटी दे रहा है,
पीएम मोदी ने अपने भाषण में महागठबंधन को लेकर भी निशाना साधा, आज जो सब एक साथ आने का दावा कर रहे हैं, सोशल मीडिया में उनके पुराने बयान वायरल हो रहे है.
वो हमेशा से एक दूसरे को पानी पी पी कर कोसते रहे हैं , विपक्षी दलों की पार्टियों की एकता की गारंटी नहीं है,
यह परिवार वादी पार्टियां केवल परिवार वालों को ही आगे ले जाने की गारंटी लेती हैं, यह एक आम आदमी को आगे लाने ले जाने की कोई गारंटी नहीं लेते हैं, जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप है वह जमानत लेकर बाहर घूम रहे हैं जिन पर घोटाले के आरोप हैं सजा काट रहे हैं वह एक मंच पर दिख रहे हैं इनके पास नहीं है भ्रष्टाचार मुक्त शासन की गारंटी, वो देश विरोधी ताकतों के साथ बैठकर कर रहे हैं उनके पास आतंकवाद मुक्त भारत की नहीं है कोई गारंटी।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड