एमपी के शाजापुर में हुई लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा
कलेक्टर किशोर कन्याल किया निरीक्षण
Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, कलेक्टर किशोर कन्याल ने रविवार को स्थानीय एमजी कान्वेंट विद्यालय में प्रातःकालीन पाली में चल रही राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, प्रो. डॉ. बीएस जामोद सहित विद्यालय के प्राचार्य भी उपस्थित थे।
जिला मुख्यालय पर 05 केन्द्रो में कुल 1576 आवंटित परीक्षार्थियों में से प्रथम सत्र में 1187 एवं द्वितीय सत्र में 1182 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम सत्र में उपस्थित परीक्षार्थियों का 75.32 प्रतिशत रहा। इसी तरह द्वितीय सत्र में उपस्थित परीक्षार्थियों का 75 प्रतिशत रहा। जबकि प्रथम सत्र में 389 एवं द्वितीय सत्र में 394 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डिप्टी कलेक्टर अजीतकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता, शुचिता बनाये रखने के लिए परीक्षा केन्द्रों के आकस्मिक निरीक्षण करने के लिये उडनदस्ता दल प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाजापुर नरेन्द्रनाथ पाण्डेय एवं जिला संयोजक जाति कल्याण विभाग मीना मंडलोई द्वारा परीक्षा के दौरान निरंतर परीक्षा केन्द्रो का भ्रमण किया गया। साथ ही कलेक्टर किशोरकुमार कन्याल द्वारा भी परीक्षा केन्द्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी 05 परीक्षा केन्द्रों में कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड