प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से महाशिवरात्रि पर्व पर चैतन्य को जागरूक किया
शिवरात्रि का यह त्यौहार अज्ञान के अंधकार की रात्रि को समाप्त की ज्ञान का प्रकाश लाने वाला यादगार पर्व है
CURATED BY – CHANDAN CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
शिवहर, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी शिवहर के संचालिका बहन भारती के द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर चैतन्य को जागरूक किया है। परमात्मा के जयन्ति पर शुभकामनाएं दी है।
शिवरात्रि में रात्रि शब्द अज्ञानता, विकास, वृति, दुख और शांति और पाप को कहा गया है। ऐसे वक्त में सिर्फ पिता परमात्मा की शिव पिता परमात्मा "से शिवरात्रि की महिमा पूरे विश्व में प्रचलित है। शिव बाबा का संदेश देते हुए राजयोग केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी बहन भारती ने बताया है कि जीवन खुशहाल जिंदगी का नाम है।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिवहर शाखा की ओर से महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर आज ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र से जुड़े सैकड़ो भाई बहनों ने कथा सुना। प्रेम भाई का स्वागत किया।
बहन भारती ने बताया कि शक्तिपुंज, शिवलिंग, भारत माता रथ पर सवार होकर लक्ष्मी नारायण एवं सीताराम, भगवान भोले शंकर की झांकी व शोभा यात्रा के बारे कई जगहों पर निकाली जाती है के बारे में जानकारी दी।
बहन भारती ने बताया है कि शिवहर शहर ही नहीं बल्कि राज्य और देश के लिए आध्यात्मिक चेतना नारी सशक्तिकरण और शांति का संदेश देने वाला है ।महाशिवरात्रि का पर्व कहा भी गया है कि निराकार परमात्मा शिव को याद करने से जीवन को मुक्ति मिलती है ,वही शिवरात्रि का यह त्यौहार अज्ञान के अंधकार की रात्रि को समाप्त कर ज्ञान के प्रकाश लाने वाला यादगार पर्व है ।जिस कारण हम सभी को इस पावन पर्व के अवसर पर अपने मन के अंदर और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की संकल्प लेनी चाहिए।
मौके पर भाई उमेश नंदन सिंह प्राचार्य रामावतार कॉलेज शिवहर, भाई चन्द्रेश्वर प्रसाद, सहित भाई व बहनें अन्य मौजूद रहे।