CURATED BY – DHEERJA KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, जिले में प्रत्येक माह की 9 और 25 तारीख को बड़े पैमाने पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जाएगा ताकि एक भी गर्भवती महिला ऐसी ना छूटे जिसको जांच और उपचार न मिला हो । जिले में मातृ -मृत्यु दर कम करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम होगा। इस आशय की जानकारी कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने देते हुये बताया राज्य सरकार और जिला प्रशासन के सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है जिसका उद्देश्य मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा गर्भवती माताओं का रेगुलर उपचार व जांच हो, हाई रिस्क गर्भवती माता चिन्हाकित हो और उनको समय पर इलाज मिले, दवाइयां मिले। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया इन सबको दृष्टिगत रखते हुए शासन के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक माह की 9 और 25 तारीख को दो अभियान दिवस पर एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान जिला प्रशासन द्वारा बहुत बड़े स्तर पर किया जायेगा, नई व्यवस्था बनाई गई है, हर माह की 9 और 25 तारीख को यह जिले के नौ स्वास्थ्य केंद्र जिसमें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी स्वास्थ्य केंद्र शामिल है। इन सभी में एक साथ अभियान चलाया जाएगा। यहां पर जो आशा मोबिलाइज गर्भवती महिलाओं को लेकर आएंगे और सीएचओ गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करेंगे। उन्होंने कहा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि सभी 9 स्वास्थ्य केंद्रों में महिलाओं के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, उनके लिए साफ पीने के पानी की व्यवस्था, पंखे-कूलर व्यवस्था, नाश्ता-फल की व्यवस्था की जाये। यह सारी मूलभूत सुविधाएं व्यवस्थित तरीके से प्रदान की जाएगी। इसके अलावा जहां आवश्यकता होगी वहां पर प्राइवेट स्त्री रोग विशेषज्ञ गायकोनॉलॉजिस्ट की सेवाएं दी जा रही है, ताकि कहीं पर भी स्त्रियों की जांच में विपरीत प्रभाव न पड़े और 9 स्वास्थ्य केंद्रों में से प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर एक स्त्री रोग विशेषज्ञ अवश्य रहे।

उन्होंने कहा इस अभियान में महिलाओं के सारे लैबोरेट्री वाले टेस्ट भी कराए जाएंगे, जांच कराई जाएगी, जांच उपरांत डॉक्टर उस पर अपना प्रिसक्रिप्शन देंगे, जांच करके उनका चिकित्सीय परामर्श भी देंगे, साथ ही वहीं से दवाइयां भी वितरण की जाएंगी। इस अभियान को एक वृहद रूप में किया जा रहा हैं। आगामी 25 तारीख से इसके लिए राज्य सरकार के विशेष निर्देशन में तथा जिला स्तर से भी इसकी पूर्ण तैयारी की जा चुकी हैं और लगातार इसको व्यवस्थित रूप से संचालित करने का प्रयास किया जायेगा।