कटिहार, ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां छापेमारी करने गई पुलिस टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और आरोपी को पुलिस की कस्टडी से छुड़ाकर ले भागे, घटना नगर थाना क्षेत्र के हरीगंज कोरैया पट्टी की है।

बताया गया है कि नगर थाना की पुलिस के साथ उस वक्त हाथापाई की गई जब पुलिस टीम छापेमारी करने के लिए हरीगंज कोरैया पट्टी गई थी !

छापेमारी के दौरान एक महिला को गिरफ्तार करने पर लोग आक्रोशित हो गए और महिला को छुड़ाने के लिए पुलिस वैन को घेर लिया और पुलिस जवानों के साथ हाथपाई करने लगे !

मोहल्ले की महिलाओं ने हंगामा करते हुए आरोपी महिला को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया और वहां से फरार हो गईं !