CURATED BY – SUNIL YAFAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, जिले की माधव नगर पुलिस ने शातिर गांजा तस्करों के गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया है और इन लोगों के कब्जे से करीब साढे 28 किलो गांजा बरामद किया है। इस गांजे की कीमत करीब ढाई लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर एवं उनकी टीम अमकुही पहाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में बोलेरो क्रमांक MP-21-MD- 5555 बोलेरो गाड़ी पुलिस को दिखाई दी, जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इस दौरान गाड़ी से  चार लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं थी। संजय बरगाही 21 वर्ष, निवासी ग्राम पथरहटा,राजू उर्फ मंजल पारधी 19 वर्ष, निवासी ग्राम पथरहटा,राजनी पति मंजल 19 वर्ष , निवासी ग्राम पथरहटा, अंजलिया पति लावरसी 19 वर्ष,निवासी ग्राम पथरहटा, सभी थाना बरही। उनके कब्जे से 28  किलो 710 ग्राम गांजा और गांजा तस्करी में प्रयुक्त बुलेरो गाड़ी बरामद की गई। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।