CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

पताही, प्रखंड मुख्यालय के पीछे मनरेगा योजना से 14 लाख 25 हजार के लागत से बन रहे जीविका भवन का शुक्रवार को पीओ आलोक कुमार एवं जेई संजीव कुमार मुखिया कृष्णमोहन कुमार ने निरीक्षण किया . निरीक्षण के दौरान पीओ ने जीविका भवन के कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया . साथ ही जेई संजीव कुमार को जीविका भवन के बगल में जीविका पार्क बनाने को लेकर स्थल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया . पीओ ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के पीछे पताही पूर्वी पंचायत द्वारा मनरेगा योजना से जीविका भवन का निर्माण कराया जा रहा है . जिसके निर्माण के बाद उक्त जीविका भवन में जीविका कार्यालय संचालित होगा . साथ ही बन रहे जीविका भवन जे बगल में जिबिका पार्क बनाया जायेगा . मौके पर मुखिया कृष्णमोहन कुमार , रोजगार सेवक देसेस कुमार सिंह , मनीष कुमार , चुमन सिह आदि उपस्थित थे.