हाजीपुर, हाजीपुर के कुतुबपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में उन्हें देखने और सुनने के लिए उमड़ा जन सैलाब। लोगों की खचाखच भीड़ से पटा हाजीपुर का कुतुबपुर गांव। भीड़ में उपस्थित दर्शक लग रहे हर-हर मोदी घर-घर मोदी और जय श्री राम के नारे। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों में उत्साह और उमंग काफी था। लोग मोदी को सुनने के लिए बेताब थे। सभा में जैसे ही नरेंद्र मोदी पहुंचे लोग खुशी से उछल पड़े और हर हर मोदी घर घर मोदी, रामविलास पासवान अमर रहे चिराग पासवान जिंदाबाद आदि के नारे लगाने लगे।